रायबरेली: राघवपुर निवासी मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में चाय से झुलसी, जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कराया गया भर्ती
रविवार की दोपहर को राघवपुर की रहने वाली मासूम जया यादव संदिग्ध परिस्थितियों में गर्म चाय गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में मासूम को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर मासूम को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कर मासूम का इलाज किया जा रहा है।