रायबरेली: महाराजगंज: सारस चौराहे पर अनियंत्रित कार ने 12 वाहनों सहित, चाय का ठेला एवं तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
रायबरेली में हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है।जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने किनारे खड़े हुए 12 वाहनों को टक्कर मारते हुए, एक चाय के ठेले को टक्कर मार दी।हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।जिसमें एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है।जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस में कार चालक व कर को अपने कब्जे में ले लिया है।