राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के निर्देशानुसार सिरोही की टांकरिया गली नंबर 2 में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में स्थानीय महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व और नई जल प्रदाय योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।