बिदुपुर में सड़क जाम व आगजनी के मामले में अंचल अधिकारी ने थाना अध्यक्ष बिदुपुर को लिखित आवेदन देकर प्रमोद यादव एवं करीब 50 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन में जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही गई है।अंचल अधिकारी के अनुसार आरोपितों ने हाजीपुर–जंदाहा मुख्य मार्ग (एनएच-322) को मोहिउद्दीनपुर ढाला के पास जाम किया।