अरवल: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अरवल समाहरणालय में दिलाई गई सतर्कता शपथ
Arwal, Arwal | Jul 3, 2026 बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में सतर्कता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त व जनहितैषी प्रशासन के निर्माण का संकल्प लिया।