भरथना: पङियापुरा गांव में कुएं में गिरने से युवक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ियापुरा निवासी हरिओम उर्फ सीटू 35 बर्ष पुत्र अशोक कुमार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था और अक्सर घर से निकलकर आसपास के गांवों में भटकता रहता था। नगला अमर गांव की ओर जाने के दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।