बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन मधवापुर एसएसबी कैम्प के जवानों ने रविवार को एक स्कूटी में रखे 184 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज को स्कूटी व जब्त शराब के साथ मधवापुर पुलिस को हेंड ओवर कर दिया। जंहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।