विश्व पर्यावरण दिवस पर लमही में वृक्षों के दर्द को उजागर करने के लिए निकाला गया वृक्ष चीत्कार मार्च
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशाल भारत संस्थान ने वृक्षों को मानवीय भावनाओं के साथ उनके दर्द को उजागर करने के लिए वृक्ष चीत्कार मार्च निकाला। जहां सभी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, वहीं वर्षों से वृक्ष भी अत्याचार सह रहे हैं, जबकि इनका जीवन मानव सभ्यता के लिए है।