छतरपुर के पन्ना रोड स्थित बलराम स्वीट्स के 4 मंजिला शोरूम में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हादसे में करीब 20 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ।