मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के भुसडिया गांव निवासी सह जैप-5 के हवलदार सुरेंद्र सिंह (46) की बुधवार को इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। जवान की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई