चाचौड़ा तहसील की ग्राम पंचायत महेशपुरा में 28 दिसंबर शाम को चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने सीसी खरंजा निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 30 लख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी खरंजा को लेकर विधायक ने कहा, ग्राम वासियों को आवागमन में सुगमता होगी, गांव के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, ग्रामवासी और अधिकारी मौजूद रहे।