हाथरस: स्टंटबाज़ी करते समय दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 2 युवतियां और 1 युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर में स्टंट बाजी करते समय दो बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान गांव लाडपुर निवासी 2 युवती साबिया व साजिया और एक युवक लकी सहित 3 लोग चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया गया।