सिंगरौली: खाद कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पाँच व्यक्तियों पर एफआईआर और तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त
गुरुवार को जिला प्रशासन खाद कालाबाजारी के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर दी है, जिन पर कालाबाजारी करने का आरोप है। वहीं तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। यह कदम यह दर्शाता है कि खाद की उचित आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण के लिए प्रशासन गंभीर है।