बेगूसराय: मुंडन में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। जहां मुंडन संस्कार में शामिल होने आए एक व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आपको बताते चले कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित हीराइचक घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब स्नान के दौरान एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब गया।