गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर से बड़ा कादल तक अधूरा सड़क निर्माण, जनता त्रस्त, सड़क निर्माण जल्द पूरा करने की मांग
राजनगर प्रखंड अंतर्गत मंझगांव से बड़ा कादल में सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क पर केवल जेएसबी बिछा कर छोड़ दिया गया है जिससे आने जाने वाले को प्रतिदिन धूल खाना पड़ता है यही कारण है कि आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं दोपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।