कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय पर्यवेक्षक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा से जोड़ने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
✅ खरीफ 2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि प्राकृतिक आपदा एवं फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा के लिए समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं।
हेल्पलाइन: 14447
फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर व्हाट्सएप नंबर 70655-14447 पर दें।
#प्रधानमंत्री_फसल_बीमा_योजना #mmacdistrict_cg #chhattishgarh
Mohla Manpur Ambagarh Chowki, Chhattisgarh | Jul 14, 2026