सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला, पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप
सहारनपुर में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी सहारनपुर को शपथ पत्र सौंपते हुए पुलिस पर जांच में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। घटना थाना मंडी क्षेत्र की है। पीड़ित पिता ने गुरुवार शाम 4 बजे जानकारी दी कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण 18 अक्टूबर 2025 को हुआ था।