शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने रेती रोड पर नव निर्मित सामुदायिक भवन और कैंट स्थित नवीन गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने रेती रोड स्थित नव निर्मित सामुदायिक भवन और कैंट स्थित नवीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन और नवीन गेस्ट हाउस के संपूर्ण भवन परिसर में किये गये कार्यो को देखा। निरीक्षण के दौरान बचे शेष कार्यो की जानकारी ली और संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि 07 मार्च तक शेष रह गये कार्यो का पूर्ण कर लिया जाए।