सिवनी: सिवनी में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
Seoni, Seoni | Nov 1, 2025 पुलिस ग्राउंड सिवनी में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। शनिवार को कलेक्टर शीतला पटले ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं, उत्कृष्ट कार्यों और जिला उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह में सिवनी विधायक दिनेश राय एसपी सुनील मेहता शामिल हुए।