नवाबगंज: राजकीय हाई स्कूल मित्तई देवां में एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनी हाई स्कूल की छात्रा, मिशन शक्ति 5.0 के तहत अनूठी पहल
बाराबंकी जिले के राजकीय हाई स्कूल मित्तई देवां में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक पहल की गई। विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा नौसिम फातिमा को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का पदभार सौंपा गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपमाला वर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ।