राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना और मवई गांव में रहने वाले ईंट भट्ठों के दबंग ठेकेदार के विरुद्ध मजदूर पिता पुत्र ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मजदूर पिता पुत्र का कहना है कि ईंट भट्ठे का ठेकेदार उनके द्वारा ईंट भट्ठों में की गई मजदूरी का 50 हजार रुपये उन्हें नहीं दे रहा है।