सुसनेर: पाँच पुलिया पर दो बाइकों की टक्कर में नांदना निवासी व्यक्ति घायल, सिविल अस्पताल में किया गया इलाज
गुरुवार सुबह 9 बजे पाँच पुलिया पर 2 बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ग्राम नांदना निवासी रामविलास प्रजापत घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद नगरवासियों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल को पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर यश रूपारिया और उनकी टीम द्वारा घायल का त्वरित इलाज किया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति नियंत्रण में है।