राहे: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहे प्रखंड में किया विरोध प्रदर्शन
Rahe, Ranchi | Jun 24, 2025 हेमंत सरकार के खिलाफ मंडल भाजपा ने मंगलवार 3 बजे को प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रामकुमार पाहान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बीडीओ अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।