सीहोर। कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुपोषण समाप्त करने, हाई रिस्क गर्भवतियों की सतत निगरानी, मातृ मृत्यु दर कम करने तथा सुरक्षित मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जिले में प्रथम एएनसी जांच 99.68%, द्वितीय एएनसी 89.46%, बच्चों का शारीरिक मापन 99.86% तथा एबीएचए आईडी सत्यापन 89.43% रहा। नवजात होम विजिट, नियमित टीकाकरण और टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।
Ashta, Sehore | Jul 13, 2026