बारुन: रात में भी जगमगाएगा बारुण, 50 लाख की लागत से लगेंगी 876 सोलर लाइटें
बारुण नगर पंचायत क्षेत्र में अब रात का अंधेरा बीते दिनों की बात होने वाला है। नगर पंचायत को रोशनी से जगमग करने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से 876 सोलर लाइटें लगाने की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर दी गई है। सोमवार को मुख्य पार्षद इंदु देवी ने इस योजना का विधिवत उद्घाटन किया।