स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर अभियान में भोपाल ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में अब तक 66.5 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। सात विधानसभा क्षेत्रों में से बैरसिया सबसे आगे है, जहां 93.5 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। लक्ष्य है कि अगले दो दिनों में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया जाए|