कर्वी: पहाड़ी के सढदेवल गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज करने से मना करने पर पारिवारिक जनों ने की मारपीट, 5 घायल
पहाड़ी के सढदेवल में रविवार की रात्रि 11:30 बजे शराब के नशे में गाली गलौज देने से मना करने पर पारिवारिकजनों ने 5 लोगों के साथ मारपीट की है। मारपीट में घायल जयसिंह ने सोमवार की दोपहर 1 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की तहरीर पहाड़ी थाने में दी गई है। वही पांचो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।