सूरजपुर: कल्याणपुर मार्ग पर कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला
सूरजपुर जिले के कल्याणपुर मार्ग पर गुरुवार को कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा और पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रक को काफी नुकसान।