भारत सरकार के नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं पशुधन से संबंधित चयनित संकेतकों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया।