नगर पंचायत दरियाबाद में अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर 1:30 बजे अतिक्रमण हटाया गया।लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज से दरियाबाद तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बाजार को जाम मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया है।यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।दो दुकानदारों के पास से पन्नी मिलने पर जुर्माना किया गया।