बड़ौत: बागपत के फतेहपुर पुट्ठी की नेहा पांचाल ने PCS परीक्षा में UP टॉप किया, गांव में जश्न का माहौल, मिठाई बांटकर जताई खुशी
Baraut, Bagpat | Mar 31, 2026 बागपत के फतेहपुर पुट्टी गांव की नेहा पांचाल ने पीसीएस परीक्षा 2024 में उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करके अपने जनपद और गांव का मान बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों और ग्रामीणों में खुशी है। फतेहपुर पुट्ठी के सुनील पांचाल परिवार सहित न्यू मॉर्डन शाहदरा दिल्ली में रहते हैं। उनकी एकलौती बेटी नेहा पांचाल ने कड़ी महनत करके यह सफलता प्राप्त की।