फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवती के साथ की छेड़खानी, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवती के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया गया है। युवती ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।