तालबेहट: रानीपुरा मोहल्ले में बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, तालबेहट से जिला मेडिकल रेफर
तालबेहट कस्बे के रानीपुरा मोहल्ले में हजारिया मंदिर के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।