आगर कलेक्टर प्रीति यादव ने गुरुवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम लालूखेड़ी में एआरएफएम फूड्स प्रा. लि. 150 करोड़ रुपये से खाद्य प्रसंस्करण प्लांट स्थापित करेगी। इससे किसानों को उपज का उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। एमपीआईडीसी ने 25 एकड़ भूमि आवंटित की है। प्लांट से 500 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।