सबलगढ़: फोरलेन की जगह सिंगल रोड बनने से बढ़ा खतरा, 8 साल से अधूरा निर्माण, जाम और दुर्घटना की आशंका
सबलगढ़ में खार नाले से सेवाराम के बाग तक की सड़क पर यातायात की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाना था, लेकिन ठेकेदारों ने केवल 1.86 किलोमीटर हिस्से में सिंगल रोड का निर्माण किया है। इससे क्षेत्र में लगातार जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है नगर में कुल 3 किलोमीटर क्षेत्र में फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित था।