जौनपुर: जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सौरभ यादव ने जीता रजत पदक
धर्मापुर विकास खंड के गजना गांव निवासी एवं राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र सौरभ यादव ने थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जौनपुर, उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सौरभ की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने मिठाई