फरेंदा: धानी-फरेन्दा मुख्य मार्ग पर बनकटा के पास स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
धानी-फरेन्दा मुख्य मार्ग पर बनकटा के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सिकंदरा जीतपुर निवासी दुर्गा दिन चौरसिया और मझगावा निवासी राहुल यादव के रूप में हुई। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि