बलिया: फेफना तिराहे पर ड्यूटी दे रहे SI और हेड कांस्टेबल ट्रक की चपेट में आने से घायल
Ballia, Ballia | Apr 13, 2026 फेफना थाना क्षेत्र के फेफना तिराहे पर रविवार की देरशाम लगभग 7:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से फेफना थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।