सीतापुर: गोपामऊ के पास सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के गोपामऊ के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया था, हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर जिला अस्पताल भेज दिया जिला अस्पताल लाने पर व्यक्ति की मौत हो गई है।