हनुमानगढ़ जंक्शन में चावल खरीद की ठगी करने के बहुचर्चित मामले में ठगी किए गए 576 कट्टो में करीब 150 क्विंटल चावल पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिए है। इस संबंध में गत 7 दिसंबर को परिवादी पंकज सिंगला की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन थाना में अशोक जैन नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ठगी के शेष चावल के साथ साथ आरोपी राकेश जैन की तलाश कर रही है।