मंझनपुर: छुट्टियों के बाद अषाढ़ा गांव में खुले उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिखी एक नई कब्र, पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय में छुट्टियां चल रही थी। छुट्टियों के बाद मंगलवार को विद्यालय खुला तो यहां एक मंजर देखकर सभी दंग रह गए। स्कूल परिसर में एक नई कब्र देखी गई यह पक्की कब्र थी।स्कूल के हेड मास्टर ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।