टिकारी: पंचानपुर थाना के पुलिस ने 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ लखीबाग निवासी एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Tikari, Gaya | Jun 23, 2026 टिकारी के पंचानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस में अवैध शराब विक्रय करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लखीबाग निवासी टन्नु कुमार से हुई है। जिसके पास से 15 लीटर देसी में हुआ शराब बरामद की गई है। आरोपी युवक के खिलाफ मद्य निषेध अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।