मुज़फ्फरनगर: राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन,बोले-'राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं',CBI जांच मांग
शिवसेना ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच की मांग की। शिवसेना नेताओं ने कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष जांच