मेड़ता: शहर में मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चों ने शहर में निकाली रैली, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Merta, Nagaur | Apr 13, 2024 मेड़ता सिटी शहर में मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चों द्वारा शहर में रैली निकाल गई। इस रैली को मेड़ता सिटी की एसडीएम पूनम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के मार्गों से होकर गुजरी और इस दौरान स्कूली बच्चों ने आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया।