सुपौल: सुपौल जिले में भारी बारिश और आंधी से सब्जी की फसलें बर्बाद, कीमतें आसमान छू रही हैं
Supaul, Supaul | May 7, 2026 सुपौल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले पिछले कई सप्ताहों में रुक-रुक कर हो रही कभी तेज तो कभी मध्यम या हल्की बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भर जाने के कारण नेनुआ, करेला, भिंडी, और कद्दू की बेलें पानी में डूब कर सड़ने के कगार पर पहुंच गई हैं, जबकि तैयार खड़ी टमाटर और मिर्च की फसलें बर्बाद हो गई हैं।