छतरपुर नगर: खेत में पंप की तार लगाते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कालापानी में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक अनुज विश्वकर्मा पिता कामता विश्वकर्मा निवासी ग्राम कालापानी के परिजनों ने बताया कि वह कल शाम अपने खेत पर पानी के पंप की तार लगा रहा था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज 25 जून सुबह करीब 11:30 बजे छतरपुर जिला अस्पताल में कराया गया।