मुगलसराय: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हुआ गठन,रणजीत सिंह शम्मी को प्रधान बनाया गया और महेंद्र सिंह सेक्रेटरी का प्रभार मिला है।
मुगलसराय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन को लेकर सोमवार को मुगलसराय के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में एक बैठक की गई। बैठक के दौरान गुरुद्वारा कमेटी व समुदाय के लोगो के सर्व सम्मति से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान रणजीत सिंह शम्मी को बनाया गया। इसके साथ ही जनरल सेक्रेटरी का प्रभार सरदार महेंद्र सिंह को सर्व सम्मति से दिया गया।