बीसलपुर: कनगवां गांव के बहार पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
बीसलपुर के ग्राम कनगवां निवासी अशर्फीलाल उम्र 50 वर्ष ने बुधवार सुबह गांव के बाहर स्थित आम के बाग में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक अशर्फी लाल जब घर नहीं पहुंचे। तब परिजन उन्हें ढूंढने घर से निकले इसके बाद ग्रामीणों द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई कि अशर्फीलाल का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ पर लटक रहा है।