गुरारू: डबूर पैक्स चुनाव में बैजनाथ पाण्डेय की शानदार जीत, 426 मतों के बड़े अंतर से बने पैक्स अध्यक्ष, देर रात घोषित हुआ परिणाम
Guraru, Gaya | Jun 4, 2026 गुरारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डबूर में संपन्न पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार रात गुरारू स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय में हुई। रात लगभग 11 बजे मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बैजनाथ पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 426 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बैजनाथ पांडेय को 797 मत प्राप्त हुए।