मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के बलवाड़ा के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर कटी घाटी के समीप शनिवार को सुबह एक सड़क हादसा हुआ जिसमें सनावद से इंदौर जा रही प्रभात ट्रैवल्स की बस एमपी 10 पी 9003 के ब्रेक फेल होने से कैप्सूल वाहन में जाकर टकरा गई।जिसमें केविन में बैठे चार लोगों को मामूली चोट आई है।इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।